कानपुर देहात। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल कानपुर देहात दौरा प्रस्तावित है। वे मैथा, राजपुर और भोगनीपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मैथा में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ बुजुर्गों के बीच नववर्ष मनाएंगे। राजपुर नगर पंचायत में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। भोगनीपुर में पूर्व विधायक विनोद कटियार के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेंगे और उनकी माता की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक विनोद कटियार के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल कानपुर देहात दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Published On:
Date:














