लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत स्व. सुधाकर सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी।
22 दिसंबर को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और इसी दिन वंदे मातरम विषय पर चर्चा भी होगी। 23 दिसंबर को विधायी कार्य निपटाए जाएंगे, जबकि 24 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी।
सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। जहां सरकार अनुपूरक बजट और कई अहम विधेयक पारित कराने पर जोर देगी, वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है।








