उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बीएसए कॉलेज में भव्य आयोजन, संदीप सिंह रहे मुख्य अतिथि

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

मथुरा। विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत की थीम के साथ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसए कॉलेज, मथुरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण बीएसए कॉलेज परिसर में दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश की विकास यात्रा, निवेश, रोजगार सृजन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिनके माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को आकर्षक और उत्सवपूर्ण बना दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights