यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 500 करोड़ से अधिक GST चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बोगस फर्मों का पंजीकरण कर फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की GST चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलशाद, रमेश, अंकुर, स्वतंत्र, वसीम, सोहैल, जावेद और इकरामुद्दीन शामिल हैं। एसटीएफ ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों को एसटीएफ इकाई मेरठ कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights