वृंदावन | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी सोमवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर पहुंचने पर सेवायतों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और विधि-विधान के साथ ठाकुरजी की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर मंदिर सेवायतों ने उन्हें माला, प्रसादी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यूपी सरकार के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किए बांके बिहारी के दर्शन
Published On:








