Liberal Media
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है।
सरकारी निर्णय के अनुसार, इस छूट का लाभ लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगा जो पिछली भर्तियों में आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर सके थे। सरकार के इस फैसले से युवाओं में खुशी की लहर है और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नया अवसर मिला है।
इसके साथ ही सरकार द्वारा 327 चयन पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को तेज करने और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है और इससे पुलिस बल में योग्य युवाओं की भर्ती सुनिश्चित की जा सकेगी।
यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
Published On:
Date:











