यूपी बीजेपी की कमान की ओर पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी बने प्रस्तावक

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके नाम का प्रस्तावक बनकर समर्थन किया।
सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा माना जा रहा है। वे सात बार सांसद रह चुके हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।
बीजेपी संगठन में अनुभव, केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के साथ मजबूत समन्वय को देखते हुए पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूती देने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। औपचारिक घोषणा चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights