उन्नाव: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश उच्च प्राथमिक विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई सहित जिले में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 18 दिसंबर से अगले आदेश तक सभी विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights