उन्नाव: SIR अभियान को लेकर राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की समीक्षा बैठक

By Liberal Media

Published On:

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री माननीय रजनी तिवारी ने उन्नाव दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय में जिले में चल रहे SIR अभियान की मॉनिटरिंग टीम एवं जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एएसडी (ASD) सूची का गहनता से अवलोकन करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी पात्र मतदाता एएसडी सूची में शामिल न रहे।

राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि SIR अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि न तो किसी पात्र मतदाता का नाम कटे और न ही मतदाता सूची में कोई फर्जी नाम शामिल रहे। उन्होंने अभियान को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights