उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर सास-ससुर ने अपनी ही बहू की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता के पति बीरेंद्र कुशवाहा ने अपने माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उन्नाव में सास-ससुर ने बहू को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








