उन्नाव में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही फॉर्च्यूनर कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद मध्य डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर यूपीडा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में अशोक अग्रवाल (57), आकाश अग्रवाल (35) और अभिनव अग्रवाल (20) निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद की पहचान हो गई है, जबकि एक मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights