उन्नाव: पीक चौराहे पर अवैध बस अड्डा, यातायात जाम की समस्या बढ़ी

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। शहर के पीक चौराहे पर अवैध बस और टेंपो संचालन के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुरवा–मौरावां रूट की सवारियों के लिए बने इस अड्डे के कारण राहगीरों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी यातायात विभाग और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध अड्डा कथित रूप से पुलिस और स्थानीय संरक्षण के चलते लंबे समय से चलता आ रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights