उन्नाव नगर पालिका में सभासदों का ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव में बुधवार को कई वार्डों के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों ने वार्डों में नालियों, ड्रेनेज और अमृत योजना के अधूरे कार्यों को लेकर नाराज़गी जताई और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। सभासदों ने बजट खर्च का सार्वजनिक ब्यौरा देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद ईओ ने वार्डवार समस्याएं लिखित रूप में लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights