उन्नाव।
विशेष प्रांगढ़ पुनरीक्षण 2026 (SIR) के तहत जिले में मतदाता सूची का व्यापक शुद्धिकरण चल रहा है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 23,85,053 मतदाताओं में से 3,97,940 मतदाताओं के नाम संदिग्ध श्रेणी में आए हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फॉर्म वापस नहीं लौटे हैं —
बांगरमऊ: 35,94,24 में से 54,273
सफीपुर: 3,46,386 में से 51,340
मोहान: 3,46,132 में से 51,835
उन्नाव: 4,33,034 में से 1,09,097
भगवंत नगर: 4,20,381 में से 65,310
पुरवा: 4,19,696 में से 66,085
इनमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम शामिल हैं।
जिला प्रशासन मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए अभियान को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है।








