उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास डम्फर और CNG ऑटो की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।








