उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डंपर और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights