उन्नाव में पुलिस–बदमाश मुठभेड़ शराब ठेके के सेल्समैन हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तारफायरिंग में दो बदमाश घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। जनपद में एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ आसीवन थाना क्षेत्र के बीजीमऊ–कुरसठ मार्ग पर हुई, जहां बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान सलमान और एहसान नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने शराब ठेके के सेल्समैन सुधीर प्रजापति की गोली मारकर हत्या की थी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights