मौसम विभाग ने 18 और 19 दिसंबर की सुबह उन्नाव समेत आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। आज उन्नाव में अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिम दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह घने कोहरे से कानपुर–लखनऊ मार्ग पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहनों को परेशानी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने और धूप निकलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। सुबह, शाम और रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जबकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।








