उझानी: सर्राफा दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं के उझानी नगर में बिल्सी रोड स्थित अमित ज्वेलर्स में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। बंद दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने मालिक को सूचना दी। शटर खोलते ही आग भड़क उठी और बाजार में धुआँ फैल गया।

पानी की बौछार और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है, जबकि शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है।
बिजली विभाग ने क्षेत्र की सप्लाई बंद की, भीड़ के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। पुलिस मौके पर व्यवस्था संभाल रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights