उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

BADAUN | LIBERAL MEDIA

बदायूं। उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति से बीती रात टिनशेड में रखे आढ़ती के 130 कट्टे धान चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। चोरी की घटना से आक्रोशित आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आढ़तियों का आरोप है कि सचिव की कार्यप्रणाली के चलते मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

जानकारी के अनुसार मंडी समिति में आढ़ती नितिन कुमार पिंटू के टिनशेड में रखे धान के करीब 130 कट्टे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि मंडी परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों के बावजूद चोर धान के कट्टों को किसी वाहन में लादकर ले गए। आढ़तियों ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चोरी सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में कैसे हो गई।

आढ़तियों का कहना है कि घटना के समय रात करीब दो बजे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई है। जब सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही गई तो पता चला कि कैमरे ही काम नहीं कर रहे थे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights