शाहजहांपुर। यूजीसी के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देकर देशभर में चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के सवर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है।
ब्राह्मण समाज के प्रदेश महामंत्री हरिशरण वाजपेयी ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर स्थित परशुराम धाम शाहजहांपुर में प्रातः 11 बजे भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात वह उपस्थित सवर्ण समाज के लोगों को संबोधित करेंगे और समाज से जुड़े समसामयिक विषयों पर संवाद करेंगे।
अलंकार अग्निहोत्री के दौरे को लेकर परशुराम धाम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।









