Liberal Media | Vrindavan
वृंदावन। अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को सर्वसमाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित UGC के नए नियमों के खिलाफ तीखा विरोध देखने को मिला। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने एक स्वर में इन नियमों को भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बैठक किसी एक वर्ग या सवर्ण समाज की नहीं, बल्कि सर्वसमाज की बैठक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कानून के माध्यम से समाज में फूट का बीज बोने का काम किया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू समाज को बांटने की जो कोशिश की गई है, उसका दंश आने वाले 25 से 50 वर्षों तक समाज को झेलना पड़ सकता है।
आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री ने दो टूक कहा कि जो जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर समाज का साथ नहीं देंगे, सर्वसमाज भी भविष्य में उनका साथ नहीं देगा। उन्होंने कहा कि समाज किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं है ।









