BANDA | LIBERAL MEDIA
बांदा जनपद में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में जुटे सवर्ण समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और यूजीसी को “काला कानून” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ भी “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। सवर्ण समाज का कहना है कि यह कानून उनके अधिकारों के खिलाफ है और इससे समाज को नुकसान पहुंचेगा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी को वापस नहीं लिया गया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में सवर्ण समाज अपनी ताकत दिखाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
सवर्ण समाज के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई अधिकारों और सम्मान की है, जिसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
UGC के विरोध में सवर्ण समाज का बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Published On:
Date:








