यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

By Liberal Media

Published On:

Date:

Sonebhadra | Liberal Media

सोनभद्र में यूजीसी के नए नियमों को लेकर जबरदस्त उबाल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर उस वक्त आंदोलन का केंद्र बन गया, जब सवर्ण समाज और छात्र संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और यूजीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारे लिए प्रदर्शनकारियों ने पूरे परिसर को यूजीसी विरोधी नारों से गुंजायमान कर दिया।

प्रदर्शन का कारण यूजीसी द्वारा लागू किया गया नया नियम “उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026” है, जो 13 जनवरी 2026 से प्रभावी हुआ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह नियम समानता के नाम पर उच्च शिक्षा व्यवस्था में विभाजन को बढ़ावा देगा। मार्च के दौरान “सवर्ण विरोधी यूजीसी नियम वापस लो” और “उच्च शिक्षा में समानता नहीं, विभाजन” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन के दौरान सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने कहा कि सरकार एक तरफ समानता की बात कर रही है, जबकि दूसरी ओर ऐसा नियम लागू कर रही है,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights