Liberal Media | Pilibhit
UGC द्वारा जनवरी 2026 में जारी गाइडलाइन के विरोध में पीलीभीत के नकटा दाना चौराहे पर सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिसूचना को काला कानून बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। लोगों ने काली पट्टी बांधकर और काला टीका लगाकर विरोध दर्ज कराया। ब्राह्मण समाज के निर्मल कांत शुक्ला और हरिओम वाजपेई ने मुंडन कराकर रोष जताया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।








