Liberal Media | Mau
मऊ। यूजीसी कानून के विरोध में मऊ जनपद में भाजपा के भीतर बगावत सामने आई है। नगर क्षेत्र के ताजोपुर में विधानसभा क्षेत्र 356 के सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह, पांच बूथ अध्यक्षों सहित करीब 20 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों का कहना है कि यूजीसी कानून बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा और टोपी फूंककर नाराजगी जताई। मीडिया से बातचीत में नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व की नीतियों से असहमति जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया, लेकिन इस फैसले से वे सहमत नहीं हैं। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।













