प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी और माफिया अपराधियों के कथित गठजोड़ पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो समाजवादी पार्टी के नेता इसे राजनीतिक दमन बताकर बचाव में खड़े हो जाते हैं। उपाध्याय ने कोडीन सिरप कांड में संलिप्त अपराधियों के अखिलेश यादव के साथ देखे जाने का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि पार्टी इस पर मौन क्यों है।
मंत्री ने यह भी कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू है और प्रभावी कार्रवाई के तहत वास्तविक एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को जेल भेजा जाता है। उनका कहना है कि कानून को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।









