गोरखपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) जनपद गोरखपुर की जिला टीम ने कन्यादान योजना के अंतर्गत पहली पात्र सदस्या श्रीमती विनीता रानी, सहायक अध्यापिका, कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर (विकास खण्ड–चरगावाँ) को 55,000 रुपये का शगुन चेक प्रदान किया। जिला संयोजिका ज्योति राय के नेतृत्व में जिला टीम ने बशारतपुर स्थित उनके आवास पर जाकर यह चेक सौंपा।
चेक प्राप्त कर अध्यापिका विनीता रानी ने टीएससीटी के संस्थापक/अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, संस्थापक मंडल और जिला टीम गोरखपुर का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक सत्य प्रकाश उपाध्याय, डॉ. अखिलेश सिंह, संदीप पाण्डेय, अनिल व राजकुमार उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि टीएससीटी अब तक 456 दिवंगत साथियों के परिवारों को 197 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। संस्था पहली बार प्रदेशभर की 257 कन्याओं के विवाह में 55-55 हजार रुपये का शगुन देकर सामाजिक सहयोग की नई मिसाल कायम कर रही है।








