ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक घायल, दो की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

● राधाकृष्ण गुप्ता
कलान (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम उदैया नगला निवासी बन्टू उर्फ अर्जुन पुत्र पेशकार अपने रिश्तेदार दिनेश (निवासी नूरपुर) तथा मनोज (निवासी बधैया नगला, जनपद कासगंज) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे काली माता मंदिर से आगे कलान थाना क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights