ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नवका गांव बबुरानी में रविवार शाम करीब 6 बजे मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक बंटी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बंटी, पुतुल पटेल का पुत्र था।

परिजनों के अनुसार बंटी दियारा क्षेत्र में मजदूरी कर शाम को घर लौट रहा था। राजपुर गांव स्थित कृपाल ब्रह्म बाबा स्थान के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights