ट्रांस बिल 2026 के विरोध में ट्रांसजेंडरों का प्रदर्शन, काले कपड़ों में जताया विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ में ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांस बिल 2026 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सतरंगी फाउंडेशन कार्यालय पर एकत्र हुए समुदाय के लोगों ने काले लिबास पहनकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रांस बिल 2026 उनके अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस बिल में उनकी वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है, जिससे उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान “ट्रांस बिल 2026 वापस लो” और “हमारे अधिकारों का हनन बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने 6 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन देते हुए सरकार से बिल पर पुनर्विचार की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता पूजा राय भी मौके पर पहुंचीं और ट्रांसजेंडर समुदाय के समर्थन में आवाज उठाई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights