इटावा-(जसवंतनगर)/ दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खंभा नंबर 1179/20 के पास रेलवे लाइन पार करते समय 46 वर्षीय राजू सिंह ठाकुर पुत्र प्रयाग सिंह राठौर निवासी ग्राम धरबार, मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया है कि राजू सिंह ठाकुर रेलवे लाइन पार करने के बाद अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही 18102 मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की आवाज सुनने तक का मौका नहीं मिला और वह सीधे उसकी चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धरवार चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता और पुत्र आकाश को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया गया कि राजू सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
ट्रेन की चपेट में आए किसान की दर्दनाक मौत
Published On:
Date:








