Bareilly | Liberalmedia
बरेली। मौलाना तौकीर रज़ा खान को अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें एक-एक लाख रुपये के मुचलके और जमानती पर राहत दी है। हालांकि, अन्य दर्ज मामलों में जमानत न मिलने के कारण फिलहाल उनकी जेल से रिहाई नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि मौलाना तौकीर रज़ा पर विभिन्न थानों में कुल 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई मामलों में अभी सुनवाई लंबित है। ऐसे में एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद वे जेल में ही रहेंगे।
अदालत ने जमानत देते समय सख्त शर्तें लगाई हैं। इनमें बिना अनुमति जिले से बाहर न जाना, कानून-व्यवस्था भंग करने वाली किसी गतिविधि में शामिल न होना और जांच में पूरा सहयोग करना शामिल है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि मौलाना तौकीर रज़ा खान को अन्य लंबित मामलों में भी जमानत मिल जाती है, तभी उनकी रिहाई संभव हो पाएगी। फिलहाल उनके समर्थक जल्द राहत की उम्मीद जता रहे हैं, जबकि प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
तौकीर रजा को सशर्त जमानत, अन्य मामलों के चलते अभी जेल से रिहाई नहीं
Published On:
Date:









