टीईटी अनिवार्यता के बयान के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, पुतला दहन

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। Liberal Media
वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने संबंधी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध में शनिवार को जनपद शाहजहांपुर में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आवाहन पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र एवं जिला मंत्री देवेश बाजपेई के नेतृत्व में शिक्षक शाम चार बजे रामलीला मैदान, खिरनीबाग में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों का अहित न होने देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके विपरीत राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा सभी पर टीईटी अनिवार्य किए जाने संबंधी बयान से देशभर के लाखों शिक्षक आक्रोशित हैं।
आक्रोशित शिक्षक रामलीला मैदान से नारेबाजी करते हुए सुदामा प्रसाद चौराहे तक पहुंचे, जहां उन्होंने जयंत चौधरी के वक्तव्य की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights