गोरखपुर/गोला। ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला परिसर में बुधवार को तृतीय पेरेंटस काउंसलिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन रामलाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ संघर्ष और स्विंग के अनुभव साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं दुर्गा ने कहा कि दिव्यांगता को चुनौती के रूप में देखना चाहिए और इसे बड़ा नहीं मानना चाहिए। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर देवी प्रसाद, नेहा सिंह, रामविलास यादव, प्रदीप मिश्रा, संतोष यादव, आशुतोष सहित कई लोग उपस्थित रहे।








