थाने में युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली | LIBERAL MEDIA
रायबरेली के हरचंदपुर थाना परिसर में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस और आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पहले भी थाने में समझौते के दौरान युवक ने लिखित रूप से शादी की सहमति जताई थी, लेकिन बाद में मुकर गया।
दोबारा शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन युवक के न पहुंचने और पुलिस की कथित उदासीनता से आहत होकर युवती ने थाना परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे हरचंदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights