थाने में तैनात मुंशी पर फरियादी से अभद्रता का आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा जनपद के वृंदावन कोतवाली में तैनात एक मुंशी द्वारा फरियादियों से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित फरियादी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित सिपाही पर इससे पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।

फरियादी दीपक शर्मा के अनुसार, वह सोमवार को वृंदावन कोतवाली अपनी दादी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी लेने पहुंचा था। कोतवाली कार्यालय में तैनात सिपाही विजय शर्मा ने उससे वादिया को बुलाने के लिए कहा। जब दीपक अपनी दादी को थाने लेकर आया तो आरोप है कि मुंशी ने उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए हड़काया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पीड़ित का कहना है कि सिपाही ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि वर्दी का रौब दिखाते हुए स्वयं को कोतवाली प्रभारी के समान बताने का प्रयास किया। दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights