थाने में फरियादी से मारपीट, CCTV में कैद

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – अमरोहा | LIBERAL MEDIA

अमरोहा के नौगांवा सादात थाने में फरियादी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल दिनेश यादव ने थाने में फरियादी पर लात-घूंसे बरसाए। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights