ठंड बनी काल: अंगीठी जलाकर सोए परिवार पर टूटा कहर, दो मासूमों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media:
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। अंगीठी से निकली गैस भरने के कारण दम घुटने से 4 और 3 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई।

हादसे में दंपती और उनका 6 वर्षीय बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से बंद कमरों में अंगीठी या कोयले के उपयोग से बचने की अपील की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights