Lucknow / liberal media
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित थाना गाजीपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब वार्ड पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि को थाने में बैठाए जाने की सूचना फैल गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के एक जनप्रतिनिधि को थाने में रोका गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। लोगों ने पार्षद को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला जांच के अधीन है और कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है ।









