Liberal Media | Mau
मऊ। जनपद के घोसी कस्बे में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब थाईलैंड की महारानी सुथिदा अपने संक्षिप्त दौरे पर पहुँचीं। महारानी ने सादगी के साथ स्थानीय बाजार का भ्रमण किया और समोसा, जलेबी सहित पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने फल और मूंगफली की खरीदारी भी की। महारानी के सरल व्यवहार से स्थानीय दुकानदार और लोग उत्साहित नजर आए। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। महारानी का यह दौरा क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया













