ठगी से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, निजी कंपनी के कर्मचारी को बनाया बंधक

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | Liberal Media
कुशीनगर जनपद में ठगी से परेशान महिलाओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब एक निजी कंपनी के कर्मचारी को महिलाओं ने बंधक बना लिया। आरोप है कि कर्मचारी द्वारा पैसे लेने के बाद कम सामान दिया जा रहा था, जिससे महिलाएं लंबे समय से ठगी का शिकार हो रही थीं।
घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुण्ठपुर कोठी गांव की है, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर कंपनी कर्मचारी को पकड़ लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि यह ठगी का सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
महिलाओं का हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कर्मचारी को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया।
पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights