सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार
आगरा।
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने साइकिल सवार की जान ले ली। यह हादसा हाथरस मार्ग पर स्थित प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ।
मृतक की पहचान नगला महाराम निवासी मुकेश (पुत्र स्वर्गीय भगवानदास) के रूप में हुई है। बताया गया कि मुकेश रोज़ की तरह सुबह करीब 6:30 बजे नूनिहाई स्थित रोमसंस फैक्ट्री में ड्यूटी पर जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश उछलकर करीब पांच फीट दूर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और मुकेश को कुचलते हुए वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई








