मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कमिश्नरी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें अधेड़, उसकी पुत्रवधू और 11वीं की छात्रा धेवती घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब गजराज सिंह अपनी धेवती भाविका (छात्रा) को स्कूल से लेकर लौट रहे थे।
टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
पीड़ित गजराज सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








