गोरखपुर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कहर बरपाया। एम्स थाना क्षेत्र के सिक्टौर स्थित रामपुर चौराहे के पास बेकाबू स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।








