तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी, चार की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media
मथुरा। राजस्थान सीमा के समीप मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला देविया के पास बुधवार रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई, जिससे उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बचाव के लिए ड्रेन में छलांग लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पौन घंटे की कोशिश के बाद चारों को बाहर निकाला गया, हालांकि तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर कार को ड्रेन से बाहर खींचा गया।
पुलिस के अनुसार कार में सवार युवक महावन थाना क्षेत्र के गांव बलदेवगढ़ निवासी राहुल, अमित, मोहित और उनका एक अन्य साथी थे, जो डीग की ओर जा रहे थे। मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights