तेज रफ्तार कार ने 3 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्ची के ऊपर से दोनों पहिए गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पिता की तहरीर पर थाना टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights