तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़े युवक समेत 4 घायल, एक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

BALLIA | Liberal Media

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरनई चट्टी पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बुलेट ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुलेट सवार अब्दुल्लाह (23) निवासी देवरिया, बाइक सवार आदर्श कुमार (25) और उसका चचेरा भाई रजनीश (28) निवासी ग्राम तिरनई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे खड़ा आशीष (29) भी बुलेट की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights