तेज रफ्तार बनी काल, आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Sonbhadra
Liberal Media

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के विशधरवा गांव के पास मुर्धवा–बिजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिकअप और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में अखिलेश, संजय और हीरामणि की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों अपनी बेटी के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में पिकअप चालक मुस्लिम पुत्र इद्दू और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विशधरवा मार्ग अब किलर रोड बन चुका है। पिछले पांच वर्षों में यहां दर्जनभर से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights