लालगंज अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वृहस्पतिवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए वाहन स्टैंड और संघ भवन के सामने जर्जर भवन के मलवे को हटाने के लिए कई बार उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इस पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया, लेकिन किसी भी दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाने से गुस्सा और आक्रोश बढ़ गया। उपजिलाधिकारी का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराने के लिए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विराम लेकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शन में समर बहादुर सिंह, नगेंद्र सिंह, अमर नाथ यादव, धर्मेश पाठक, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक कुमार अस्थाना, सुनिश कुमार श्रीवास्तव, राम स्वरथ, प्रसिद्ध नारायण सिंह, इंद्रभानु चौबे, देवधारी राय, देवेंद्र नाथ प

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights